Breaking News

एमएमएमयूटी में ‘संयुक्त राष्ट्र सतत विकास लक्ष्य’ विषय पर संगोष्ठी का आयोजन,  SDG 15: “जल के ऊपर जीवन” पर हुआ विमर्श

गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी), गोरखपुर के मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान विभाग तथा एनडीएलआई क्लब के संयुक्त तत्वावधान में 9 जून से 30 जून, 2025 तक “संयुक्त राष्ट्र सतत विकास लक्ष्य (UN-SDGs)” विषय पर एक संगोष्ठी श्रृंखला का आयोजन किया गयाइस श्रृंखला के अंतर्गत दिनांक 25 जून 2025 को सतत विकास लक्ष्य संख्या 15 — “जल के ऊपर जीवन” (Life Above Water) विषय पर एक विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें प्रमुख वक्ता के रूप में प्रो. राजेश कुमार यादव, प्रमुख, रसायन एवं पर्यावरण विज्ञान विभाग, एमएमएमयूटी, गोरखपुर तथा प्रो. चंद्र प्रकाश राय, अर्थशास्त्र विभाग, डीसीएसके पीजी कॉलेज, मऊ, एमएसडी विश्वविद्यालय, आजमगढ़ उपस्थित रहे।प्रो. राजेश कुमार यादव ने अपने उद्बोधन में बताया कि SDG-15 का उद्देश्य जैव विविधता को संरक्षित करना, भूमि क्षरण को रोकना तथा स्थायी पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखना है। उन्होंने समुद्री जीवन, महासागर एवं जल स्रोतों के संरक्षण के महत्त्व पर भी बल दिया।वहीं प्रो. चंद्र प्रकाश राय ने वनों की कटाई, भूमि क्षरण तथा जैव विविधता के ह्रास जैसे गंभीर मुद्दों को रेखांकित करते हुए सतत विकास के लिए स्थायी भू-प्रबंधन एवं पारिस्थितिक तंत्र के संरक्षण को अनिवार्य बताया।इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों और शिक्षकों को पर्यावरणीय संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग तथा संयुक्त राष्ट्र द्वारा निर्धारित सतत विकास लक्ष्यों की महत्ता से अवगत कराना था।कार्यक्रम का आयोजन IEE STP, IEEE-MMMUT शाखा एवं HSSD-MMMUT गोरखपुर के सहयोग से किया गया।

Image 1 Image 2

Check Also

सत्‍यदेव लॉ कालेज में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

गाजीपुर। सत्यदेव लॉ कॉलेज के सभागार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम …