Breaking News

गाजीपुर: देवकली बाजार में सर्विस लेन और नाली न बनने से नागरिको को हो रही है परेशानी

गाजीपुर!  गाजीपुर वाराणसी मार्ग 31 फोर लेन हाइवे  निर्माण के समय देवकली बाजार मे सङक के किनारे बनी नाली तोङकर सङक का निर्माण किया गया आश्वासन दिया गया कि देवकली बाजार मे नाली व सर्विस लेन बनाया जायेगा परन्तु सङक बन जानॆ के बाद न तो पानी निकासी कॆ लिए नाली बनाया गया न तो सर्विस लेन बनाया गया जिससे बाजार के लोग अपने को ठगा महसूस कर रहे हॆ।वही दूसरी तरफ मार्ग पर स्थित सभी बाजारों मे सर्विस लेन व नाली बनाया गया परन्तु देवकली बाजार को भाग्य भरोसे उसी तरह छोङ दिया गया।पूर्व जिला पंचायत सदस्य अशोक यादव ने बताया बाजार मे सर्विस लेन व नाली न होने से पूरॆ बाजार के लोग परेशान हॆ।जिससे आये दिन कोई न कोई दुर्घटना होती रहती हॆ।देवकली बाजार के समीप ब्लाक मुख्यालय तथा प्राथमिक से लेकर डिग्री कालेज सहित आधा दर्जन  स्कूल मॊजूद हॆ ।जनहित मे देवकली बाजार मे सर्विस लेन व नाली का निर्माण कराया जाय ताकी जनसस्याओं का निस्तारण हो सकॆ।

Image 1 Image 2

Check Also

सत्‍यदेव लॉ कालेज में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

गाजीपुर। सत्यदेव लॉ कॉलेज के सभागार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम …