Breaking News

गाजीपुर: शहर के अधिकांश विद्युत ट्रांसफार्मर प्‍लेटफार्म के पास हो रही है कूड़े की डंपिंग, विद्युत फॉल्‍ट और दुर्घटना बढ़ी  

गाजीपुर। शहर में विभिन्‍न मुहल्‍लों में विद्युत ट्रांसफार्मर प्‍लेटफार्म के पास ही कूडा़ दंप किया जा रहा है जिससे आए दिन विद्युत फाल्‍ट और उसको ठीक करने में बिजली विभाग के लाइन मैनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कभी-कभी तो लोडर कूडा़ उठाने पर ट्रांसफार्मर के तार क्षतिग्रस्त हो जा रहे है जिसके चलते उस क्षेत्र में कई घंटे तक विद्युत आपूर्ति बंद हो जाती है। सीनियर लाइन मैन गिरधर ने बताया कि शहर के सिकंदरपुर, बड़ीबाग, तुलसीसागर ब्रह्मकुमारी आश्रम आदि दर्जनों जगहों के पास लगे ट्रांसफार्मर के प्‍लेटफार्म के पास ही मुहल्‍लेवासी और नगरपालिका के सफाईकर्मी पूरे क्षेत्र का कूड़ा डंप कर रहे हैं, जिससे मरम्‍मत कार्य करने में काफी परेशानी हो रही है और लोडर मशीन द्वारा कूड़ा उठाने पर ट्रांसफार्मर के तार क्षतिग्रस्‍त हो जा रहे हैं जिसके चलते उस क्षेत्र में घंटों विद्युत आपूर्ति ठप हो जा रही है। कूड़ा के चलते ट्रांसफार्मर के पास भीषण गंदगी का अंबार लगा हुआ है नमी के चलते ट्रांसफार्मर में आयेदिन फाल्‍ट हो रहे हैं। नगरपालिका के सफाईकर्मियों को बार-बार मना करने पर भी वह नही मान रहे हैं/। कूंड के चलते कभी बड़ी दुर्घटना भी हो सकती है।

Image 1 Image 2

Check Also

सत्‍यदेव लॉ कालेज में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

गाजीपुर। सत्यदेव लॉ कॉलेज के सभागार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम …