मऊ। लगातार तीसरे रविवार को युवा ब्यापर मंडल और सर्राफा सेवा समिति के जिलाध्यक्ष मनीष सर्राफ के नेतृत्व में पक्का पोखरा शिव मंदिर के पास “पेड़ लगावो धरा बचाओ” अभियान के तहत वृक्षारोपण किया गया। इसमें दर्जनों की संख्या में व्यापारी शामिल रहे। व्यापारियों द्वारा बहुत उत्साह पूर्वक पूरे श्रद्धा भाव से मंत्रोचारण के बीच ग्यारह पौधे लगाए गए जिसमे दो पीपल, दो श्रीफल, पाच आम, एक जामुन और एक आंवला के वृक्ष लगाए गए। इस पौधारोपण के कार्यक्रम में मनीष सर्राफ ने कहाकि लगातार पर्यावरण में बदलाव आ रहा है। ऐसे में हर व्यक्ति सप्ताह में दो पौधे लगाएं तो पांच साल में इसका असर दिखने लगेगा। सर्राफा सेवा समिति के जिलामहामंत्री ने कर्ण शांडिल्य ने मंत्रोचारण कर सभी पौधों की धार्मिक महत्वता और मानव जीवन के लिए इसकी उपयोगिता का विस्तार पूर्वक वर्णन किया!इस कार्यक्रम में सराफा सेवा समिति के निखिल वर्मा, नगर मंत्री मनोज वर्मा, विनोद वर्मा, राणा चौहान, महेंद्र वर्मा, अजय वर्मा, छोटू वर्मा, श्रवण वर्मा, संजय वर्मा, धर्मेंद्र इत्यादि शामिल रहे।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….