Breaking News

गाजीपुर: तारे ज़मीन पर फिल्म के टिकेट पर भारी छूट – एन.वाई, सिनेमा प्रबन्धक

गाजीपुर। शहर के सुप्रसिद्ध व जनप्रिय मल्टीप्लेक्स एन.वाई. सुहासिनीं मल्टीप्लेक्स सिनेमा के सिनेमा प्रबन्धक सुशील तिवारी ने बताया कि तारे ज़मीन पर के अपार सलफता के बाद फिल्म निर्माताओं ने आगामी मंगलवार को फिल्म के टिकट दरों में कटौती करते हुए मात्र 149/- (एक सौ उन्चास रुपये मात्र) प्रति टिकट करने का निर्णय लिया है| उन्होंने बताया कि दर्शक अपने टिकट की बुकिंग बुक माई शो तथा पेटीएम पर भी कर सकते हैं| उन्होंने दर्शकों से अपील की कि इच्छुक दर्शक समय रहते अपना पंसन्दीदा सीट बुक कर सकते हैं| पूरे ऑडी के सभी सीटों के टिकटों को एकसमान करते हुए 149/- कर दिया गया है| अतः सभी दर्शक पहले आइये -पहले पाइए के सिद्धांत पर अपना टिकट बुक करा लें| दर्शको के मनोरंजन के लिए एन.वाई सिनेमा नित्य प्रति नए-नए योजनायें लाती रहती है| जिसके क्रम में यह योजना लायी गयी हैं |ये योजना केवल इस मंगलवार पे लागू है।

Image 1 Image 2

Check Also

सत्‍यदेव लॉ कालेज में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

गाजीपुर। सत्यदेव लॉ कॉलेज के सभागार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम …