Breaking News

नाली न होने से नंदगंज बाजार में सड़क के किनारे लगा पानी, सड़क कीचड़ युक्त

ग़ाज़ीपुर। हर साल बरसात के मौसम में नंदगंज बाजार में जगह जगह बरसाती पानी लगा हुआ है।कारण कि नंदगंज में जल निकासी के लिए नाली का निर्माण नहीं किया गया है। जिसकी वजह से मेन रोड, चोचकपुर मोड़ की सड़क, सौरम मोड़ और शादियाबाद मोड़ की सड़कों पर पानी के साथ ही पूरी सड़क कीचड़ युक्त हो गई है। जिससे पैदल चलने वाले लोगो और स्कूली बच्चों को आवागमन करने में मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर कीचड़ होने की वजह से लोग फिसल कर गिर जा रहे है और चोटिल भी हो जा रहे है साथ में कपड़ा भी खराब हो जा रहा है। बाजार के लोगो ने प्रशासन से मांग किया है कि जल्द से जल्द नाली का निर्माण कराया जाय जिससे लोगों को असुविधा न उठानी पड़े।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: वाहन की चपेट में आने से शिक्षक की मौत

गाजीपुर। सैदपुर थाना क्षेत्र के औड़िहार गांव के पास शुक्रवार रात हुई सड़क दुर्घटना में …