Breaking News

गाजीपुर: पीएम यशस्‍वी सेंट्रल सेक्‍टर स्‍कीम ऑफ टॉप क्‍लास एजुकेशन के तहत छात्रवृत्ति के लिए आवेदन शुरु

गाजीपुर। प्रसामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली द्वारा  ओ0बी0सी0 एवं अन्य छात्रों को टॉप क्लास शिक्षा प्रदान करने हेतु PM YASASVI Central Sector Scheme of Top class  Education   ForOBC, EBC & DNT स्कॉलशिप योजनान्तर्गत एन0एस0पी0 पोर्टल पर छात्र हेतु छात्रवृत्ति आवेदन आदि के सम्बन्ध में तिथियॉ निर्धारित की गयी थी, जिसमेंScheme open from-02.06.2025, Student application open till-31.08.2025,Defective application verification open till-15.09.2025, एवं Institute verification open till-15.09.2025   तक किया जाना है। इसमें वह छात्र आवेदन कर सकेंगें, जिनके अभिवावक के वार्षिक आय रू0 2.50 लाख से कम हो। कक्षा 9-10 में रू0 75,000=00 वार्षिक एवं कक्षा 11-12 में रू0 1,25,000=00 वार्षिक की सहायता धनराशि इस योजना के तहत प्रदान की जायेगी। इसमें वह छात्र-छात्रायें पात्र होगें, जो अन्य किसी विभाग/योजना में छात्रवृत्ति धनराशि प्राप्त न कर रहे हो। प्रत्येक कक्षा के लिये छात्र व छात्राओं के लिये अलग-अलग राज्यवार मेंरिट सूची तैयार की जायेगी, जो पिछली कक्षा की अंतिम परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जायेगी तथा छात्रवृत्ति का आवंटन स्वचालित रूप से मेरिट के आधार पर किया जायेगा। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी गिरिजा शंकर सरोज ने  जनपद के समस्त छात्र-छात्राओं को सूचित किया है कि सभी इच्छुक एवं पात्र छात्र-छात्रायें PM YASASVI Central Sector Scheme of Top class  Education For OBC, EBC & DNT    स्कॉलशिप योजनान्तर्गत उपरोक्तानुसारhttp://yet.nta.ac.in  पर आनलाइन आवेदन पत्र भरते हुए योजना का लाभ प्राप्त कर सकते है। योजना सम्बन्धित अन्य समस्त जानकारियॉ उपरोक्त वेबसाइट पर प्राप्त की जा सकती है।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने वाला गिरफ्तार

थाना कासिमाबाद पुलिस द्वारा सिया धर्म गुरु और ईरान के शहीद सुप्रीम लीडर खामेनेई के …