मऊ। रोटरी क्लब और रोटरैक्ट क्लब प्राइड मऊ द्वारा रविवार को फातिमा हॉस्पिटल के ब्लड बैंक मे मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर मे रोटरी, रोटरैक्ट और नगर के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर में कुल 46 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। जो ज़रूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायिनी सिद्ध होगा। रक्तदान शिविर का उद्घाटन फातिमा हॉस्पिटल की मुख्य संचालिका सिस्टर रोसिया द्वारा किया गया। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष आशीष अग्रवाल ने बताया कि “रक्तदान एक महादान है, और हमारा प्रयास है कि समाज में इसकी जागरूकता निरंतर बनी रहे। रक्त का कोई विकल्प नहीं है इसलिए इसे महादान कहा गया है। रक्तदान से कोई नुकसान नहीं होता है, बस लोगों मे भ्रान्तिया ज्यादा है। सभी रक्तवीरों को प्रमाण पत्र व सम्मान स्वरूप उपहार भी प्रदान किए गए। इस शिविर मे फातिमा हॉस्पिटल के सभी स्टाफ का पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ। रोटरी क्लब प्राइड सचिव विजय बहादुर पाल ने सभी सहयोगियों, मेडिकल टीम, रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज को जागरूक और संगठित करते हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में सह मण्डलाध्यक्ष जितेन्द्र राखोलिया, कार्यक्रम संयोजक डॉ रितेश अग्रवाल, क्लब के सभी सभी सदस्यो और रोटरैक्ट क्लब के सभी सदस्यो की अहम भूमिका रही। इस शिविर मे क्लब के सभी सदस्य उपस्थिति थे। अंत मे सिस्टर रोशिया ने क्लब के सदस्यो और सभी रक्तवीरों को धन्यवाद दिया। रोटरी क्लब प्राइड द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में कुछ ऐसा भी हुआ जो रक्तदान को विशेष बनाया। इस रक्तदान शिविर में रोटरी के सह मंडल अध्यक्ष कृष्णा खंडेलवाल ने जहां अपने जीवन में तीसरी बार रक्तदान किया। वहीं रोटरी क्लब प्राइड के नवनिर्वाचित प्रेसिडेंट आशीष अग्रवाल ने अपनी पत्नी शिल्पी अग्रवाल के साथ रक्तदान किया। रक्तदान करने वालों में महिलाओं की भी बड़ी संख्या रही।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….