Breaking News

मऊ: काशी के प्रकांड विद्वान वैदिक आचार्य मथुरा प्रसाद शुक्ल के आचार्यत्व में होगा 27 जुलाई को सामूहिक रुद्राभिषेक

मऊ। नगर के हनुमान घाट स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर पर पार्थिव शिवलिंग बनाकर द्वादश ज्योतिर्लिंगों पर सामूहिक रुद्राभिषेक का आयोजन 27 जुलाई दिन रविवार को किया जाएगा। जायसवाल समाज सेवा समिति द्वारा आयोजित इस रुद्राभिषेक अनुष्ठान को संपादित करने के लिए काशी के प्रकांड वैदिक विद्वान आचार्य मथुरा प्रसाद शुक्ल के नेतृत्व में 12 अन्य आचार्य शामिल रहेंगे। बुधवार को जिलाध्यक्ष लालबहादुर जायसवाल के आवास पर आयोजित बैठक में इस वर्ष जायसवाल समाज के वार्षिक श्रावणी पूजन के तहत सामूहिक रुद्राभिषेक कराए जाने का निर्णय लिया गया। इस अनुष्ठान में काशी के प्रकांड विद्वानों का समूह उपस्थित रहेगा। जानकारी देते हुए महामंत्री श्रीराम जायसवाल ने बताया कि सामूहिक रुद्राभिषेक अनुष्ठान कार्यक्रम में कोई भी सनातन धर्मावलंबी सहभाग कर सकता है। इस बैठक में संस्थापक अध्यक्ष कैलाशचंद जायसवाल, संरक्षक राधेश्याम जायसवाल, कोषाध्यक्ष मुन्ना जी जायसवाल, युवा महामंत्री पीयूष जायसवाल, विक्रांत जायसवाल, मीडिया प्रभारी कन्हैयालाल, रोहित जायसवाल, संतोष जायसवाल, संदीप जायसवाल, अमित, शिवम, संतोष, रितेश जायसवाल इत्यादि उपस्थित रहे।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: अभिषेक सिंह मिंटू बने स्‍वदेशी जागरण मंच के जिला युवा प्रमुख

गाजीपुर। कृपा शंकर सिंह को स्वदेशी जागरण मंच का काशी प्रांत संगठक एवं सुजीत कुमार …