गाजीपुर। सड़क सुरक्षा समिति की मासिक बैठक दिनांक 03.07.2025 में जिलाधिकारी द्वारा दिये गये निर्देश के अनुपालन में जिला विद्यालय निरीक्षक गाजीपुर द्वारा जनपद के सभी विद्यालय प्रबन्धक/प्रधानाचार्य को विद्यालय में संचालित वाहनों जिनसे बच्चो को स्कूल लान-लेजाने के प्रयोग में लिया जाता के सम्बन्ध में आज दिनांक 10.07.2025 राजकीय बालिका इण्टर कालेज महुआबाग, गाजीपुर एक बैठक सम्पन्न हुई जिसमे जनपद के सभी विद्यालय के प्रबन्धक/प्रधानाचार्य को विस्तार से सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी धनवीर यादव जी द्वारा स्कूली वाहनों के सम्बन्ध में जानकारी दिया गया एवं सभी लोगो को निर्देश भी दिया गया कि 15 दिन के अन्दर सभी वाहनों के प्रपत्र ठीक करा लें ऐसा नही करने वाले विद्यालयों से विरूद्ध सघन प्रवर्तन कार्यवाही विभाग द्वारा की जायेगी जिला विद्यालय निरीक्षक व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा सभी प्रबन्धकों/प्रधानाचार्य को निर्देश दिया गया कि आगामी 15 दिन के बिद्यालय में संचालित होने वाली वाहनों का प्रपत्र सही करा लें तथा अपने-अपने विद्यालय से इंटरनल ट्रैफिक रूल्स कमेटी का गठन अनिवार्य रूप कर लिया जाये व सभी विद्यालय इस आशय का प्रमाण पत्र जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करे कि उनके विद्यालय में संचालित होने वाली वाहनों के सभी प्रपत्र सही करा लिए गये है। बीना वैध प्रपत्र के कोई भी वाहन संचालित नही है। जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि विकास खण्ड मुख्यालय पर भी विद्यालय प्रबन्धक के साथ बैठक आयोजित की जायेगी तथा उनको वाहन के सम्बन्ध में जानकारी दिया जायेगा विकास खण्ड पर होने वाली बैठको में भी परिवहन विभाग के अधिकारी भी उपस्थिीत रहेंगें बैठक में यात्री/मालकर अधिकारी द्वारा यह सभी प्रबन्धक/प्रधानाचार्य से अपील किया गया कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा प्रदेश सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता में है। अतः आप सभी लोग अपने-अपने जिम्मेदारी का निवर्हन करना सुनिश्चित करें जिससे बच्चे वाहन से सुरक्षित घर से विद्यालय आ जा सकें।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….