Breaking News

गाजीपुर: सत्‍ताधारी नेताओं का कारखास दिखाने में लगा रहता था कुख्‍यात असलहा तस्‍कर सुधांशु राय

गाजीपुर। कुख्‍यात असलहा तस्‍कर सुधांशु राय उर्फ बिट्टू राय राजनीतिक लाभ लेने के लिए हमेशा सत्‍ताधारी बड़े नेताओं के ईर्दगिर्द सेवा भाव में लगा रहता था और उन नेताओं के साथ सेल्‍फी खिंचकर पोस्‍ट करना उसका शौक था जिससे की पुलिस सत्‍ता के भय से उसके तरफ नजर न उठाये। ज्ञातव्‍य है कि एसटीएफ लखनऊ के तकरोही में अशोका अपार्टमेंट के फ्लैट नम्‍बर-9 से कुल चार कुख्‍तात तस्‍कर अपराधियों को पकड़ा जिनके पास से भारी संख्‍या में असलहा व उपकरण आदि मिले। असलहा तस्‍करों में गाजीपुर जनपद के ग्राम सोनवानी थाना करीमुद्दीनपुर का सुधांशु उर्फ बिट्टी राय पुत्र डा. सतीश कुमार राय की गिरफ्तारी हुई है। सूत्रों के अनुसार सुधांशु राय असलहा गैंग जो बिहार और मध्‍यप्रदेश से असलहा खरीदकर राजधानी में हर्षित राय उर्फ लकी राय के माध्‍यम से बेचता था। जिससे वह काफी धन अर्जित किये हुए था। सत्‍ता के बड़े नेताओं के साथ हमेशा नजदीकी रखने चलते स्‍थानीय पुलिस का ध्‍यान नही गया और वह बड़े आराम से बिहार, मध्‍यप्रदेश आदि क्षेत्रों से अवैध असलहा लाकर अपने काले कारनामों को अंजाम देता था।

Image 1 Image 2

Check Also

सत्‍यदेव लॉ कालेज में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

गाजीपुर। सत्यदेव लॉ कॉलेज के सभागार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम …