Breaking News

गाजीपुर: एमजेआरपी स्‍कूल के छात्र नमन पांडेय का यूपीपीसीएस में हुआ चयन   

गाजीपुर। महात्मा ज्योतिराव फुले पब्लिक स्कूल के पूर्व छात्र नमन पांडेय ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UP PCS) 2022 परीक्षा में सफलता प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनका चयन जिला खाद्य विपणन अधिकारी (District Food Marketing Officer) पद पर हुआ है, और वे वर्तमान में लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश) में कार्यरत हैं। नमन पांडेय ने कक्षा 6 से 12 तक की शिक्षा महात्मा ज्योतिराव फुले पब्लिक स्कूल से प्राप्त की थी तथा वर्ष 2016 में कक्षा 12 उत्तीर्ण की थी। उनकी माता जी श्रीमती रीना पांडेय इसी विद्यालय में शिक्षिका हैं, जिससे यह उपलब्धि और भी विशेष हो गई। इस गौरवपूर्ण अवसर पर विद्यालय में एक भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मंच संचालन उप-प्रधानाचार्य राकेश पांडेय द्वारा किया गया। प्रधानाचार्य महोदय ने नमन पांडेय को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया, तथा उप-प्रधानाचार्य राकेश पांडेय ने उन्हें भगवान बुद्ध की प्रतिमा स्मृति स्वरूप भेंट की। समारोह को संबोधित करते हुए नमन पांडेय ने कहा कि “जिस भी क्षेत्र में आपका मन लगे, उसी में मन लगाकर पूरी ईमानदारी और लगन से कार्य करें, सफलता अवश्य मिलेगी।” उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने विद्यालय, शिक्षकों, माता-पिता और सतत परिश्रम को दिया। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं और अभिभावक उपस्थित रहे। सभी ने श्री नमन पांडेय की इस सफलता पर गर्व व्यक्त किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Image 1 Image 2

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …