Breaking News

गाजीपुर: मुख्‍यमंत्री स्‍वदेशी गौ-संवर्धन योजना के तहत इकाई स्‍थापित करने पर 80 हजार का मिलेगा अनुदान

गाजीपुर। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया है कि मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ-संवर्धन योजना के अन्तर्गत 02 स्वदेशी उन्नत नस्ल की गाय की इकाई स्थापित करने हेतु अधिकतम रू0 80000 का अनुदान प्राप्त करने का अवसर। यह योजना प्रदेश के समस्त 75 जनपदों में लागू है।  बाहय प्रदेश उन्नत नस्ल की स्वदेशीय गाय (गिर, साहीवाल, थारपारकर एवं हरियाणा प्रजाति) के क्रय पर अनुदान, महिला दुग्ध उत्पादकों/गौपालकों को निर्धारित लक्ष्य का 50 प्रतिशत का चयन, क्रय की जाने वाली गाय प्रथम अथवा द्वितीय ब्यांत की होगी, 02 गाय की इकाई की स्थापना लागत का 40 प्रतिशत अधिकतम रू0 80000 तक अनुदान अनुमन्य, पूर्व में संचालित कामधेनु मिनी/माइक्रो कामधेनु योजना के लाभार्थी इस योजना हेतु पात्र नही होगें। इस योजना के सम्बन्ध में आवेदन नन्द बाबा दुग्ध मिशन पोर्टलhttps://nandbabadugdhmission.up.in पर ऑनलाईन आमंत्रित किया जायेगा। योजना के सम्बन्ध में विवरण उक्त पोर्टल पर उपलब्ध है। योजना की अधिक जानकारी के लिए मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, उप दुग्धशाला विकास अधिकारी अथवा मुख्य विकास अधिकारी के कार्यालयों से सम्पर्क किया जा सकता है। जनपद गाजीपुर में कुल 28 इकाईयों का लक्ष्य आवंटित किया गया है। आवेदन प्रारम्भ की तिथि-14.07.2025, आवेदन की अन्तिम तिथि-13.08.2025 गोपालन से आपकी आय बढ़ेगी, आपका एवं आपके परिवार का भविष्य सुनहरा होगा।

Image 1 Image 2

Check Also

सत्‍यदेव लॉ कालेज में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

गाजीपुर। सत्यदेव लॉ कॉलेज के सभागार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम …