गाजीपुर। जनपद के समस्त भूतपूर्व सैनिकों/सैनिक आश्रितों को सूचित किया जाता है कि जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में जिला सैनिक बन्धु की बैठक दिनांक 17 जुलाई, 2025 को समय 1.00 बजे अपराहन रायफल क्लब सभागार, गाजीपुर में होना सुनिश्चित हुआ है। उक्त के सम्बंध में जनपद के समस्त भूतपूर्व सैनिकों/सैनिक आश्रितों से अपील है कि अपने प्रार्थना-पत्रों के साथ दिनांक 17 जुलाई, 2025 को जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय गाजीपुर में उपस्थित होकर प्रस्तुत करें और अधिक से अधिक संख्या में बैठक में उपस्थित होकर अपनी-अपनी व्यक्तिगत समस्याओं को रखें और बैठक को सफल बनाये।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….