Breaking News

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से मिले भाजपा नेता आनंद सिंह और आदित्‍य सिंह, सैनिक भर्ती रैली के लिए की मांग

गाजीपुर। आईडी मेमोरियल ग्रुप आफ कालेजेज के चेयरमैन व भाजपा नेता आनंद सिंह और भाजपा युवा नेता आदित्‍य सिंह लखनऊ में केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से मिले। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने गाजीपुर के राजनीतिक और विकास के संदर्भ में वार्ता किया। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि गाजीपुर जिला अपने वीर सैनिकों के लिए पूरे देश में प्रसिद्ध है। गहमर के सबसे ज्‍यादा वीर सैनिक सीमा पर देश की रक्षा कर रहे हैं। इस संदर्भ में भाजपा के युवा नेता आदित्‍य सिंह ने बताया कि हमने जनपद में सेना भर्ती के लिए रक्षामंत्री से मांग किया है। उन्‍होने कहा कि शीघ्र ही भर्ती रैली का आयोजन होगा।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने वाला गिरफ्तार

थाना कासिमाबाद पुलिस द्वारा सिया धर्म गुरु और ईरान के शहीद सुप्रीम लीडर खामेनेई के …