Breaking News

गाजीपुर: भाजपा कार्यकर्ता प्रधान पार्टी है- हंसराज विश्वकर्मा

गाजीपुर। भाजपा वाराणसी के जिलाध्यक्ष व सदस्य विधान परिषद हंसराज विश्वकर्मा का भाजपा बिरनो मंडल मे मंडल अध्यक्ष सुनील कुशवाहा ने स्मृति चिन्ह भेंटकर व माल्यार्पण कर स्वागत किया ।इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता प्रधान पार्टी है ।जहां पारिवारिक भावनाओं के साथ कार्यकर्ता संगठन तथा जन सेवा का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी अनुशासन और संगठन निष्ठा का पालन भारतीय लोकतंत्र को मजबूत करने में सहायक है। एम एल सी हंसराज विश्वकर्मा जनपद देवरिया मे एक श्रद्धांजलि सभा में शामिल होकर शोक संवेदना व्यक्त करने जा रहे थे।  भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा के नेतृत्व मे विधान परिषद सदस्य का स्वागत किया। इस अवसर पर मंडल महामंत्री विपिन चौरसिया, प्रधान धर्मेन्द्र कुमार शर्मा, कमलेश कुमार क्षेत्र पंचायत सदस्य, दिनेश यादव आदि उपस्थित थे।

Image 1 Image 2

Check Also

सत्‍यदेव लॉ कालेज में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

गाजीपुर। सत्यदेव लॉ कॉलेज के सभागार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम …