मऊ। दवा प्रतिनिधि संगठन यूपी एमएसआरए मऊ द्वारा एक दवा कंपनी फ्रैंको इंडियन फार्मासीयूटिकल्स के तमाम गैर मजदूर विरोधी कार्यो को लेकर दवा कंपनी द्वारा गैर कानूनी तरीके से झूठा आरोप व मुक़दमा मे मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव को फ़साने का आरोप लगाया गया। इस मामले को लेकर शुक्रवार को रिप्रेजेंटेटिव संगठन द्वारा जिला प्रशासन को निर्दोष कर्मचारियों की मदद हेतु ज्ञापन दिया गया। यह ज्ञापन पूरे प्रदेश मे प्रत्येक जिले पर दिया गया। संगठन अध्यक्ष पीयूष उपाध्याय ने बताया कि कंपनी ने 39 लोगो का असंवैधानिक ट्रांसफर, लेबर कमिशनर व हाई कोर्ट के आदेश के बावजूद नये लोगो की न्युक्ति, सैलरी रोकना, नौकरी से बर्खास्त कर देना,10 महीने से सैलरी न देना जैसे अमानवीय कार्य इस कंपनी द्वारा किया जा रहा है। यह घटना यह दर्शाती है कि कंपनी प्रबंधन की प्रवृत्ति हिंसात्मक और दबाव बनाने वाली रही है। ऐसी स्थिति में हमें आशंका है कि हम पर झूठे मुकदमे/FIR दर्ज करवाकर प्रताड़ित किया जा सकता है।उत्तर प्रदेश मेडिकल एवं सेल्स रिप्रेजेंटेटिव संगठन मऊ यूनिट के सदस्यों द्वारा जिलाधिकारी को नामित पत्रक उनके प्रतिनिधि सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से अध्यक्ष पियूष उपाध्याय, चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव सेक्रेटरी, राहुल तिवारी संगठन सदस्य तेजप्रताप तिवारी, आदित्य गुप्ता, अमित राय, अजय सिंह, आशुतोष पांडे, रजनीकांत, सौरभ राय, सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….