Breaking News

गाजीपुर: राजकीय कृषि निवेश केंद्रो पर पर्याप्‍त मात्रा में है जिप्‍सम- जिला कृ‍षि अधिकारी

गाजीपुर! जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार ने बताया कि कृषक भाईयों खेत की मिट्टी को उपजाऊ बनाने के लिए जिप्सम जरूरी है, जनपद में राजकीय कृषि निवेश केन्द्रों पर जिप्सम पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। कृषक भाई जिप्सम मृदा सुधारक है। यह जहाँ भूमि के पीएच (अमलीय-क्षारीय भूमि का संतुलन) को संतुलित करती है, वहीं मिट्टी को उपजाऊ बनाती है। जनपद की कृषि भूमि क्षारीय प्रकृति की है। इससे यहां मिट्टी में जिप्सम मिलाना और जरूरी हो जाता है। जिप्सम में सल्फर और कैल्सियम के साथ अन्य सूक्ष्म पोषक तत्व भी पाए जाते है, जो फसल उत्पादन के लिए बहुत उपयोगी है। जिस फसल में जिप्सम का प्रयोग किया जाता है उसकी उत्पादकता स्वतः ही 20 से 30 प्रतिशत बढ़ जाता है। वर्तमान समय में खरीफ की फसल की बुवाई चल रही है। खेत को फसल के लिए तैयार करने को किसान प्रति एकड़ कम से कम दो से तीन कुन्तल जिप्सम का प्रयोग जरूर करें। जिप्सम पर अनुदान 75 प्रतिशत है।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

गाजीपुर। खानपुर थाना क्षेत्र के नसीरपुर गांव में शुक्रवार की रात एक नवविवाहिता की संदिग्ध …