Breaking News

नगरपालिका जमानियां में पानी टंकी निर्माण के लिए चेयरमैन ने किया भूमि पूजन  

गाजीपुर। जमानिया  नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 08 कानूनगो मोहल्ला में 38.96 लाख की लागत से 25 Hp का पानी टंकी के निर्माण के लिए गुरुवार को जमानिया चेयरमैन जयप्रकाश गुप्ता ने भूमि पूजन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह पानी की टंकी यहां के लोगों के लिए वरदान साबित होगी। यहां के लोगों की कठिनाइयों को देखते हुए पानी की टंकी का निर्माण कराया जा रहा है। नगर के लोगों को हर हाल में साफ पानी उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता में है। अभी तो शुरूआत है। नगर पालिका क्षेत्र विकास की नई कहानी गढ़ेगा। पानी टंकी की निर्माण से वार्ड नंबर 8 के अलावा अन्य वार्डों के लोगो को पानी की किल्लत से निजात मिलेगी। नगर पालिका क्षेत्र में प्राथमिकता के साथ विकास कार्य कराए जा रहे हैं। विकास योजनाएं गुणवत्तापूर्ण होनी चाहिए, जिसके लिए सभी की सहभागिता ज़रूरी है। सभासद प्रतिनिधि एनाम ने बताया कि इस पानी टंकी के निर्माण से इस वार्ड  के हिस्से में पानी की समस्या समाप्त हो जायेगी। जिससे लोगो को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की जाएगी। जल्द ही टंकी का निर्माण कराके पेयजल की आपूर्ति की जाएगी। इसके लिए हम लोग सतत प्रयत्नशील हैं। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना से निश्चित ही लोगो को लाभ मिलेगा। भाजपा सरकार नगर के साथ साथ गांव में भी शुद्ध जल उपलब्ध कराने के लिए कटिबद्ध हैं। स्थानीय लोगो ने पानी की टंकी का निर्माण का कार्य शुरू होने पर खुशी व्यक्त की है। इस मौके पर वार्ड नंबर 25 के सभासद  प्रतिनिधि अब्दुला ,भाजपा के मीडिया प्रभारी संजीत यादव,आशीष वर्मा,संजय,रुस्तम आदि लोग उपस्थित रहे।

Image 1 Image 2

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …