Breaking News

गाजीपुर: सत्‍यदेव डिग्री कालेज में विज्ञान देव महाराज का हुआ भवय स्‍वागत, भक्‍तों को दिया आशीर्वाद

गाजीपुर। सत्यदेव कॉलेज परिसर गाजीपुर में इस देश के महान संत विहंगम योग के ज्ञान प्रवाह से , सरल और सहजता से आम आदमी तक पहुंचा देने वाले, भारत के करोड़ों करोड़ों लोगों के पथ प्रदर्शक ,पूज्य विज्ञान देव महाराज जी का शुभमन सत्यदेव कॉलेज परिसर में हुआ है। वह जनपद और आसपास के अपने भक्तों से शिष्य समुदाय से मिल रहे हैं। हम सब का परम सौभाग्य है कि हम सब उन्हें अपना पथ प्रदर्शक भी मानते हैं और उनका आशीर्वाद भी प्राप्त करते हैं आज पूज्य गुरुदेव का स्वागत करने का शुभ अवसर प्राप्त हुआ। आज के इस अवसर पर सत्यदेव ग्रुप आफ कॉलेजेस गाजीपुर के मुख्य ट्रस्टी पूज्य माताजी श्रीमती सावित्री सिंह कमांडर बड़े भाई प्रोफेसर आनंद सिंह निदेशक श्रीमती सुमन सिंह निदेशक डॉ प्रीति सिंह दिग्विजय उपाध्यक्ष अमित रघुवंशी श्री चंद्रसेन तिवारी डॉ रामचंद्र दुबे दिनेश सिंह सुनील यादव प्रभाकर त्रिपाठी BD उपाध्याय,डॉक्टर तेज प्रताप जी प्रधानाचार्य सत्यदेव कॉलेज आफ फार्मेसी, सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल गाजीपुर के प्रधानाचार्य चंद्रसेन तिवारी, Ankit Singh Rakesh Rajbhar  और अनेक लोगों ने उपस्थित होकर पूज्य गुरुदेव का स्वागत और अभिनंदन किया। सत्यदेव डिग्री कॉलेज को एनसीसी की सुविधा भारत के रक्षा मंत्रालय और माननीय रक्षा मंत्री जी की कृपा से प्राप्त हुई है जनपद में खुशी की लहर है विद्यार्थियों में उत्साह है। गाजीपुर सदैव से वीरों की धरती है। यहां का गांव का किसान गांव के लोग पसंद करते हैं। उनके लिए भारत की भक्ति भारत माता की भक्ति सेवा की नौकरी से हुआ करती है। सत्यदेव कॉलेज से जुड़ने वाले विद्यार्थियों का इस अवसर पर हम आवाहन भी करते हैं। आज के कार्यक्रम में सत्यदेव कॉलेज के सीएमडी प्रोफेसर आनंद सिंह जी के नेतृत्व में हम सब ने आज कार्यक्रम को सफलतापूर्वक पूरा किया। पूज्य गुरुदेव का और आई हुई समस्त जनता का हृदय की अनंत गहराइयों से हम स्वागत करते हैं।

Image 1 Image 2

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …