Breaking News

बाढ़ से पूरे उत्‍तर प्रदेश में मचा है हाहाकार, राहत कार्यों में सरकार विफल- अखिलेश यादव  

लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि प्रदेश में बाढ़ से हाहाकार मचा है और 22 जिलों में हालत बहुत खराब हैं। गंगा, यमुना, राप्ती, सरयू, घाघरा नदियां उफनाई हुई हैं। बाढ़ की चपेट में तमाम लोग अपनी जान भी गंवा बैठे हैं। मुख्य मार्गों से कटे इलाकों में लोग परेशानियों से जूझ रहे हैं। पशुओं की हालत तो और भी ज्यादा खराब है। आरोप लगाया कि सरकार का कहीं कोई प्रबंध नहीं नजर आता है। अखिलेश ने जारी एक बयान में कहा कि उरई में सड़कें पानी से लबालब भरी हुई हैं। पहली मंजिल तक पानी भरने से तमाम लोग बेघर हो गए हैं। प्रयागराज में 80 हजार प्रतियोगी छात्र लाज-कमरे छोड़कर चले गए हैं। 400 से अधिक लाइब्रेरियां बंद हो गई हैं। बाढ़ का पानी घरों के अन्दर बह रहा है। राजधानी लखनऊ में भी भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त है। खेतों में बाजरा, दलहन की फसलों को नुकसान होने से किसान चिंता में हैं। जगह-जगह गड्ढों से वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं और भीषण जाम लग रहा है। एयरपोर्ट से बनी तक सड़क सबसे ज्यादा खराब है। सरकार सड़कों के गड्ढे भरने के लिए बड़ी राशि खर्च करने का दावा कर चुकी है, लेकिन काम होने के बजाय बजट भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है।अखिलेश ने तंज कसते हुए कहा कि बाढ़ पीड़ितों को भोजन, पानी, दवा की व्यवस्था करना प्रशासन की जिम्मेदारी है, लेकिन लगता है कि पूरी सरकार मठ में विश्राम करने चली गई है।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: धामूपुर धरवा–सौरम मार्ग की बदहाल स्थिति से ग्रामीण परेशान, टूटी पुलिया से दुर्घटना का खतरा

गाज़ीपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र के करंडा ब्लॉक अंतर्गत धामूपुर धरवा से सौरम जाने वाली सड़क …