गाजीपुर। यमुना गिरि एक जांबाज स्वतंत्रता सेनानी थे जिन्होंने भारत की आजादी के लिए महत्त्वपूर्ण योगदान दिया और गाज़ीपुर में क्रांति की चिंगारी को हवा दी। 12 अगस्त 1942 आजाद क्रान्ति के अग्रदूत जाबांज स्वतंत्रता सेनानी यमुना गिरि। स्व. यमुना गिरि पुत्र स्व. सुदेश्वर गिरि का जन्म 26.09.1928 को ग्राम-शेरपुर कलॉ, जनपद गाजीपुर में हुआ था। बचपन में ही आपका लगाव स्वतंत्रता आन्दोलन और कांग्रेस के प्रति हो गया था। प्रारम्भिक शिक्षा गांव से ही पूरी करने के बाद आपने D.A.V. हाईस्कूल गाजीपुर में आगे की शिक्षा हेतु प्रवेश लिया।

Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….