Breaking News

गाजीपुर: अग्रवाल पैलेस में खाटू श्‍याम के भजन में भक्‍त हुए सराबोर

गाजीपुर। एक शाम खाटू श्‍याम के नाम के कार्यक्रम में अग्रवाल पैलेस में आस्‍था और भक्ति का भजन के साथ जो सैलाब उमड़ा उसमे खाटू श्‍याम के भक्‍त सराबोर हो गये। श्‍याम जगत के लाडले भजन गायक रवि बेरीवाल के भजन संध्‍या में खाटू श्‍याम के भक्‍त भावविभारे हो गये और भक्‍ति के रंग में डूबकर मंत्रमुग्‍ध हो गये। अग्रवाल पैलेस में आयोजित भजन संध्‍या में रवि बेरीवाल ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्‍तुति देकर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। श्‍याम तेरी बंशी पुकारे, मैं तो रास्‍ता देखूं श्‍याम प्‍यारे, मेरे श्‍याम आओ, मेरी नईया पार लगाओ जैसे भजनों पर श्रोता थिरकने लगे। श्‍याम के जयकारों से पूरा माहौल गुंज उठा। भजन संध्या में महिलाओं ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्‍सा लिया। थाल सजाए और दीप प्रज्‍जवलित किया। कार्यक्रम के आयोजक रिंकू अग्रवाल ने बताया कि यह आयोजन खाटू श्‍याम भक्‍तों की आस्‍था को और जगाने के लिए किया गया है। इस अवसर पर अजय अग्रवाल, कल्‍लू अग्रवाल, गुड्डू केसरी, संजय केजरीवाल, रवि केडिया, राजेश केडि‍या, मुन्‍ना बजाज, पप्‍पू सिंह, अखिलेश सिंह आदि सैकड़ों भक्‍तों ने भाग लिया। देर रात चले कार्यक्रम के बाद प्रसाद वितरण एवं भंडारा का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: धामूपुर धरवा–सौरम मार्ग की बदहाल स्थिति से ग्रामीण परेशान, टूटी पुलिया से दुर्घटना का खतरा

गाज़ीपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र के करंडा ब्लॉक अंतर्गत धामूपुर धरवा से सौरम जाने वाली सड़क …