मऊ। रोटरी क्लब प्राइड मऊ का 5 वां पद ग्रहण नगर के रोडवेज समीप एक मैरेज हाल में भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर वर्तमान कार्यकाल के गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई। इसके पश्चात नए सत्र के लिए नवनियुक्त अध्यक्ष आशीष अग्रवाल और सचिव विजय बहादुर पाल को पद एवं दायित्व सौंपा गया। अपने कार्यकाल की यात्रा की एक प्रस्तुति करते हुए पूर्व अध्यक्ष जीतेन्द्र राखोलिया ने बताया कि रोटरी क्लब प्राइड एक परिवार की तरह है, जहां हर सदस्य ने निस्वार्थ भाव ने पुरे वर्ष काम किया। यह उपलब्धियां अकेले मेरी नहीं, हम सभी की हैं। कार्यक्रम में पूर्व सचिव डॉ रितेश अग्रवाल ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। इस समारोह में वर्ष भर किए गए कार्यों के सहयोग के लिए सभी सदस्यों को उनके कार्यक्रम के अनुसार सम्मानित कर उन्हें स्मृति चिन्ह प्रदान की गई। वहींपत्रकारों को भी क्लब के कार्यक्रमों के समाचार में सहयोग के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। इसके बाद चंद्रा पब्लिक स्कूल के बच्चों ने गणेश वंदना की बहुत सुन्दर प्रस्तुति की। नए मनोनीत अध्यक्ष आशीष अग्रवाल ने वर्तमान सत्र के लिए समाज सेवा, स्वास्थ्य, शिक्षा, गौ-शाला मे गायों की सुविधा के लिए कार्य करना और पर्यावरण संरक्षण जैसे क्षेत्र में आगामी वर्ष की योजनाओं का विस्तार से प्रस्तुतीकरण किया। सचिव विजय बहादुर पाल ने कहाकि हमारा लक्ष्य केवल सेवा करना नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाना है। शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण हमारे विशेष विषय निर्धारित किए गए हैं। इस वर्ष हम नए प्रोजेक्ट लेकर आएंगे और साथ ही रोटरी प्राइड द्वारा निर्धारित कार्यों को पूरा करेंगे। इस समारोह में रोटरी प्राइड क्लब द्वारा जरूरतमंद धनंजय मिश्रा को एक साइकिल प्रदान की गई। जिसे मंडल अध्यक्ष ने उन्हें समर्पित किया। कार्यक्रम का संचालन कृष्णा खंडेलवाल ने किया। मुख्य अतिथि रो. आशुतोष अग्रवाल मंडलाध्यक्ष रोटरी मण्डल 3120 ने अपने उद्बोधन में बताया कि इस वर्ष रोटरी मंडल 3120 में कई बड़े लक्ष्य को रखा है। जिसमें मंडल द्वारा प्रति माह 500 मोतियाबिंद के मुफ्त ऑपरेशन कराए जाएंगे। जिन लोगों के हाथ या पैर कटे हुए हैं उन्हें मुफ्त अंग प्रदान किए जाएंगे। रोटरी की समाज हितकारी गतिविधियों की सराहना करते हुए, सेवा कार्यों में सक्रिय भागीदारी के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर रोटरी क्लब मऊ अध्यक्ष डॉ ए के सिंह एवं सचिव खालिद खान, इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष मीना अग्रवाल एवं सचिव अंजुला द्विवेदी, रोटरैक्ट क्लब प्राइड मऊ अध्यक्ष सूर्यांशु सर्राफ, सचिव वेदांत वर्मा और रोटरी प्राइड मऊ के सभी सदस्य सपरिवार उपस्थित रहे। अतिथियों का अभिनंदन व आभार ज्ञापन रोटरी प्राइड क्लब सचिव विजय बहादुर पाल व कार्यक्रम संयोजक गिरिराज शरण अग्रवाल ने किया। मऊ नगर आगमन पर रोटरी मंडल अध्यक्ष डॉ आशुतोष अग्रवाल का मिर्जाहाजीपुर में भव्य स्वागत किया गया। उसके बाद सभी लोग तमसा नदी तट स्थित बेलवा घाट पहुंचे। जहां महिला स्नार्थियों की समस्या को देखते हुए रोटरी क्लब प्राइड द्वारा महिलाओं को कपड़े बदलने हेतु बनवाए गए दो चेंजिंग रूम का श्री अग्रवाल द्वारा लोकार्पण किया गया। इस कार्यक्रम के संयोजक सौरभ मद्धेशिया रहे। जबकि इसके पूर्व प्रख्यात नेत्र रोग विशेषज्ञ रो. डॉ. रघुनंदन अग्रवाल के संयोजन में सुबह ही प्राइड क्लब द्वारा दोहरीघाट में वृद्धजन सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत एक वृद्धाश्रम में 15 वृद्धजनों को कपड़े और फल आदि प्रदान किए गए।

Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….