Breaking News

जिला कुशवाहा महासभा गाजीपुर की बैठक संपन्‍न, बोले राजेश कुशवाहा- युवा पीढ़ी ही परिवर्तन के अग्रदूत

गाजीपुर। जिला कुशवाहा महासभा गाजीपुर के तत्वाधान में आज दिनांक 14 अगस्त सन 2025 को कुशवाहा महासभा तहसील कासिमाबाद की एक बैठक कुतुबपुर स्थित “फेमस मैरिज हाल” में संपन्न हुई। इस बैठक में कुशवाहा समाज के चौमुखी विकास पर चर्चा किया गया।महासभा के जिला अध्यक्ष श्री रामराज कुशवाहा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी कौम मेहनतकश,ईमानदार व अधिकतर कृषि करने वाली है।हमारे पूर्वजों के शासनकाल में भारत देश न सिर्फ अखंड था बल्कि विकसित रहा और हम शासक भी रहे।आज हम याचक की भूमिका में खड़े हैं।दुर्भाग्य से हमारा समाज सोया हुआ है इसको जगाने की आवश्यकता है।यदि हमारे समाज को आगे बढ़ाना है और मुख्य धारा में लाना है तो हमें अन्य जागरूक समाज से सीख लेते हुए संघर्ष का रास्ता अख़्तियार करना होगा।पूर्व सांसद मा०जगदीश सिंह कुशवाहा ने कहा कि समाज तब तक प्रगति और समृद्धि नहीं प्राप्त कर सकता है जब तक कि वह शिक्षित नहीं होगा।शिक्षा ही किसी समाज को विचारवान,संस्कारवान व शिलवान बनाती है।समाज की एकजुटता पर बल देते हुए कहा कि बिखरा हुआ समाज कभी बादशाह नहीं बन सकता लेकिन वह आपस में लड़कर दूसरों को बादशाह जरूर बना देता है।इसलिए संगठन को धारदार व मजबूत बनाने की जरूरत है और साथ ही राजनीतिक पहचान भी हम सबको कायम करनी ही होगी।श्री ओमप्रकाश अकेला पूर्व प्रमुख ने कहा कि बिना सामाजिक कुरीतियों को दूर किए समाज का उत्थान व निर्माण नहीं हो सकता है।शिक्षा जितनी जरूरी है,राजनीति भी समाज के विकास में उतनी ही महत्वपूर्ण है।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा में बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण होती है युवा पीढ़ी ही परिवर्तन की अग्रदूत है।इसलिए सामाजिक,आर्थिक, मानसिक तौर पर युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना अति आवश्यक है।युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि आपको अपनी उर्जा रचनात्मक एवं सकारात्मक कार्यों में लगानी होगी।संपूर्ण विश्व में सत्य,करुणा,वसुधैव कुटुंबकम, स्वतंत्रता,समानता,बंधुत्व व मानवाधिकार का पाठ सिखाने के लिए हमारे पूर्वजों में बुद्ध ने राज्य छोड़ा,सम्राट अशोक ने युद्ध छोड़ा,महात्मा फुले ने अपना घर छोड़ा और बाबू जगदेव प्रसाद ने हक एवं अधिकार दिलाने के लिएअपने प्राणों का बलिदान दिया।हमारे समाज ने जब-जब अंगड़ाई लिया है देश में परिवर्तन व क्रांति पैदा किया है।दूसरों को रास्ता दिखाने वाली हमारी कौंम आज दिशाहीन है।याद रखिए जितना बड़ा संघर्ष होगा जीत उतनी ही शानदार होगी। महासचिव जयप्रकाश कुशवाहा ने कहा कि भगवान बुद्ध,सम्राट अशोक,महात्मा फुले,बाबू जगदेव प्रसाद,भगत सिंह व बाबा साहब के विचारों व सिद्धांत जो आज भी प्रासंगिक है जिससे प्रेरणा लेकर समाज का निर्माण व विकास किया जा सकता है।अंत में उतराव निवासी रिया कुशवाहा पुत्री स्व०भृगुनाथ कुशवाहा गरीबी एवं सीमित संसाधनों के बीच यूपी बोर्ड के हाई स्कूल की परीक्षा में जनपद बलिया में प्रथम स्थान प्राप्त कर समाज का नाम रोशन किया था।अभावग्रस्त बिटिया की पढ़ाई की संपूर्ण जिम्मेदारी कुशवाहा महासभा गाजीपुर ने लिया तथा तत्काल एक वर्ष की फीस के रूप में आर्थिक मदद दिया। बैठक में प्रमुख रूप से ब्लाक अध्यक्ष रामनिवास कुशवाहा,जिला उपाध्यक्ष अलगु कुशवाहा,तहसील मुहम्मदाबाद अध्यक्ष रामअवध,पूर्व प्रधान हरेंद्र,अनिल कुशवाहा,प्रभुनाथ,वीरेंद्र,छोटेलाल कुशवाहा ग्राम प्रधान,दीपक कुशवाहा,भन्ते शीलवचन,अशोक मौर्य, रामविलास,रामजन्म, राजेश कुशवाहा,चन्द्रभान, कमलेश,झारखण्डे कुशवाहा ग्राम प्रधान,पूर्व प्रधान जेपी, हीराराम, ओमप्रकाश,धर्मेन्द्र,सुरेंद्र,रामकृत,तारा,राधेश्याम,दुखहरन,मनोज,रामनिवास बद्धोपुर,आदि सैकड़ों लोग उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष प्रभुनाथ कुशवाहा एवं संचालन जिला महासचिव जयप्रकाश कुशवाहा ने किया।

Image 1 Image 2

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …