Breaking News

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय गोरखपुर में धूमधाम के साथ मनाया गया स्‍वतंत्रता दिवस

लखनऊ। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय गोरखपुर परिसर में भारत का 79वां स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह से मनाया गया| एमएमएमयूटी में 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य अतिथि कुलपति प्रो जे पी सैनी ने सबसे पहले परिसर स्थित भारत रत्न पं. मदन मोहन मालवीय एवम मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये| तदुपरांत, कुलपति ने अटल भवन के सम्मुख स्थित बिस्मिल पार्क में तिरंगा फहराकर समारोह का विधिवत आरम्भ किया| इस अवसर पर कुलपति ने एन सी सी कैडेट्स द्वारा प्रस्तुत परेड का निरीक्षण भी किया|  कार्यक्रम के दौरान माननीय कुलपति ने उपस्थित शिक्षकों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं को एकता और अखंडता का संकल्प दिला कर पावन राष्ट्रीय मूल्यों का पुनः स्मरण करवाया| कार्यक्रम स्थल आगमन पर कुलपति को विवि छात्र क्रिया कलाप परिषद् के अध्यक्ष प्रो बी के पांडेय ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान स्वागत भाषण विवि छात्र क्रिया कलाप परिषद् के अध्यक्ष प्रो बी के पांडेय ने किया| कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा विचार भी व्यक्त किए गए। समारोह के पूर्व आयोजित ‘रन फॉर फ्रीडम’ के विजेता प्रतिभागियों को भी इस अवसर पर कुलपति ने पुरस्कृत किया। अपने संबोधन में कुलपति कहा कि देश की स्वाधीनता के लिए अनेकों लोगों ने अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनके अमूल्य बलिदान से हमे आजादी मिली। इस आजादी की कीमत हमे समझनी चाहिए। हमें जो भी भूमिका मिली है उसे पूरे मनोयोग और पूरी मेहनत से पूरा करना चाहिए। अगर आप निस्वार्थ भाव से अपनी भूमिका निभाते हैं तो वह भी राष्ट्रसेवा ही होती है, वह भी देश के प्रति योगदान माना जाता है। उन्होंने छात्रों से कहा कि मेहनत करने से नहीं बचना चाहिए। आप जितनी मेहनत करेंगे उतना निखरेंगे, जितना तपेंगे उतना चमकेंगे। भारत ने एक आधुनिक राष्ट्र राज्य के रूप में अपनी यात्रा शुरू करने से लेकर अब तक बहुत प्रगति की है| आज हम लगभग सभी क्षेत्रों में दुनिया के शीर्षस्थ देशों में शामिल हैं|  अपने उद्बोधन में कुलपति ने लोगों को महापुरुषों और शहीदों के बलिदान से प्रेरणा लेने और संवैधानिक आदर्शों का सम्मान करने की सलाह दी| उन्होंने कहा कि एक नागरिक के रूप में हमारा सबसे महत्वपूर्ण कर्तव्य है संविधान के आदर्शों और उसकी भावना का पालन करना और उसके अनुसार आचरण करना। वन्दे मातरम् के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ| इस अवसर पर कुलसचिव सी पी प्रियदर्शी, वित्त नियंत्रक विनय कुमार राय, प्रो वी के गिरि, प्रो गोविंद पांडेय, प्रो एस पी सिंह, प्रो ए के पांडेय, प्रो जीउत सिंह, प्रो डी के द्विवेदी सहित विभिन्न शिक्षक, छात्र छात्राएं तथा कर्मचारी उपस्थित रहे।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों में मारपीट, दर्जनों घायल

गाजीपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के बकराबाद गांव में दो गुटों में पुरानी रंजिश को लेकर …