Breaking News

कृष्ण सुदामा ग्रुप ऑफ इंस्टीच्यूशन मरदापुर सादात गाजीपुर में धूमधाम से मनाया गया स्‍वतंत्रता दिवस

गाजीपुर। स्वतंत्रता दिवस की पावन बेला पर कृष्ण सुदामा ग्रुप ऑफ इंस्टीच्यूशन मरदापुर सादात में वाइस चेयरमैन डॉ. धर्मेन्द्र यादव ने ध्वजारोहण किया। छात्र छात्राओं ने कालेज प्रांगण से प्रभातफेरी निकाली, जो मजुईं होते हुए पुनः कालेज पर आकर समाप्त हुई। कालेज के छात्र छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। वक्ताओं ने अमर सपूतों के बलिदान का जिक्र किया और विद्यार्थियों को अनुशासन  का पाठ पढ़ाया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ श्रीकांत यादव, डॉ अकरम, हरिशंकर मिश्रा, डॉ शिवकुमार यादव, सियाजीत, सुधीर यादव, अजीत कुमार, सुशीला यादव, श्वेता पाण्डेय, दीपा यादव, लक्ष्मी पाल, अशोक यादव, पवन यादव आदि उपस्थित रहे।

Image 1 Image 2

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …