Breaking News

आर एस कान्वेंट स्कूल बाराचवर में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस

गाजीपुर। आर एस कान्वेंट स्कूल बाराचवंर मे 79वां स्वतंत्रता दिवस धुमधाम से मनाया गया।सर्व प्रथम स्कूल के प्रधानाचार्य जितेन्द्र यादव ने ध्वजारोहण किया। तत्पशचात छात्र छात्राओं द्बारा तिरंगा यात्रा निकाला गया।तिरंगा यात्रा चटटी होते हुए ब्लाक मुख्यालय पर पहचा तब ब्लाक प्रमुख ब्रजेन्द्र सिंह व खण्ड विकास अधिकारी सीमा कुमारी ने तिरंगा यात्रियों का तिरंगा लहराकर स्वागत किया।तथा अपना फोटो सूट कराया।तथा तिरंगा यात्रा जोशीला नारेबाजी करते हुए स्कूल प्रागण मे पहुचकर सास्कृतिक कार्यक्रम मे बदल गया।सास्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वतीजी के चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर एवं पुष्पांजली अर्पित कर किया गया।सास्कृतिक कार्यक्रम मे बच्चो ने एक से बढ एक कार्यक्रम प्रस्तुत कर  उपस्थित लोगो का मन मोह लिया।इस दौरान स्कूल के संस्थापक अध्यक्ष भीष्मदेव सिंह संरक्षक परमहस सिंह,स्कूल के प्रधानाचार्य जितेन्द्र यादव,कोआर्डिनेटर आनन्द तिवारी,गौतम प्रजापति,अवनीश राय,जयप्रकाश राम,हृदयनारायण,विश्वजीत सिंह,पियुष ठाकुर,रामअवध यादव,सुमन सिंह कुशबाहा,अंजली जायसवाल,सददाम,सिम्पल राय,रंजू सिंह,स्वेता ठाकुर।सहित सभी कर्मचारी स्टाप मौजूद रहे।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

गाजीपुर। खानपुर थाना क्षेत्र के नसीरपुर गांव में शुक्रवार की रात एक नवविवाहिता की संदिग्ध …