Breaking News

सीएम योगी से मिलीं विधायक पूजा पाल, सियासी पारा गरम

लखनऊ। विधायक पूजा पाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट की. जिसके बाद सियासी गहमागहमी तेज हो गयी है और कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. यह मुलाकात तब हुई है, जब पूजा पाल को समाजवादी पार्टी से बीते दिनों निष्कासित कर दिया गया था। ज्ञातव्‍य है कि पूजा पाल को समाजवादी पार्टी ने हाल ही में पार्टी विरोधी गतिविधियों और अनुशासनहीनता के आरोप में निष्कासित कर दिया था. दरअसल विधानसभा के मॉनसून सत्र के दौरान ‘विजन-2047’ पर चर्चा में पूजा पाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ‘ज़ीरो टॉलरेंस’ नीतियों की खुलकर तारीफ़ की थी. उन्होंने कहा था कि योगी सरकार की अपराध विरोधी नीतियों ने उनके पति राजू पाल के हत्यारों को सजा दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. इस बयान के कुछ ही घंटों बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

गाजीपुर। खानपुर थाना क्षेत्र के नसीरपुर गांव में शुक्रवार की रात एक नवविवाहिता की संदिग्ध …