Breaking News

मऊ: कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कोर्ट में किया आत्म समर्पण

मऊ। कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सोमवार को मऊ के एमपी एमएलए कोर्ट में आत्मसमर्पण किया है। आचार संहिता उल्लंघन के मामले में हलधरपुर थाने में उनपर मुकदमा दर्ज हुआ था। जिसके बाद कोर्ट ने वारंट जारी किया था। जिस पर ओमप्रकाश राजभर ने सोमवार को कोर्ट में सरेंडर किया। इस दौरान ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि कोर्ट से वारंट आया, जिसके बाद हम उनके समक्ष पेश होने पहुंचे। कैबिनेट मंत्री के कोर्ट में सरेंडर होने के दौरान सुभासपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: अभिषेक सिंह मिंटू बने स्‍वदेशी जागरण मंच के जिला युवा प्रमुख

गाजीपुर। कृपा शंकर सिंह को स्वदेशी जागरण मंच का काशी प्रांत संगठक एवं सुजीत कुमार …