गाजीपुर। एम.जे.आर.पी. स्कूल जगदीशपुरम, गाजीपुर के छात्र सत्यब्रत दूबे (कक्षा 12-C1) ने सीबीएसई ईस्ट ज़ोन बॉक्सिंग प्रतियोगिता 2025-26 में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया और राष्ट्रीय स्तर के लिए अपना चयन सुनिश्चित किया। यह प्रतियोगिता प्रतापगढ़ के न्यू एंजल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 15 से 19 अगस्त तक हुई। सत्यब्रत दूबे ने पहले मैच में झारखंड के टेंडर हट स्कूल के खिलाड़ी को नॉकआउट किया। दूसरे मैच में डालीम्स सनबीम, वरुणा को पहले ही राउंड में नॉकआउट से हराया। तीसरे और चौथे मैच में भी शानदार जीत दर्ज की। फाइनल मुकाबला तीन राउंड तक चला, जिसमें उन्होंने पहले दो राउंड जीतकर खिताब अपने नाम किया। इस उपलब्धि पर विद्यालय में दिनांक 20/08/2025 को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सुदर्शन सिंह कुशवाहा ने माल्यार्पण व मिठाई खिलाकर. सत्यव्रत दुबे का सम्मान करते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ खेल शिक्षक दिनकर सिंह व आशुतोष मिश्रा का भी सम्मान किया गया। मंच संचालन उप प्रधानाचार्य राकेश पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर संजीव अग्रहरी, हरी सिंह कुशवाहा,सुरेश प्रसाद चौरसिया, अर्जुन सिंह कुशवाहा, मुकेश बिंद, डॉ. दीपिका श्रीवास्तव, कृष्णानंद तिवारी, महेश चौहान, आर.बी. यादव, अनुपमा वर्मा, सरस्वती सिंह सहित समस्त शिक्षकगण व छात्र मौजूद रहे। विद्यालय परिवार ने सत्यब्रत दुबे की इस सफलता को प्रेरणादायी बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….