Breaking News

गाजीपुर: गंगा सम्‍मान पुरस्‍कार 2025 के लिए गाइडलाइन जारी

गाजीपुर! राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, नई दिल्ली के निर्देशानुसार राज्य स्वच्छ गंगा मिशन, लखनऊ उत्तर प्रदेश द्वारा गंगा एवं उसकी सहायक नदियां के संरक्षण, स्वच्छता, पर्यावरणीय पुनर्जीवन एवं जनभागीदारी को प्रोत्साहित करने हेतु गंगा सम्मान पुरस्कार- 2025 का आयोजन किया जाना है। पुरस्कार का उद्देश्य ऐसे व्यक्तियों, संस्थानों एवं संगठनों को सम्मानित करना है जिन्होंने प्रदेश में गंगा एवं उसकी सहायक नदियों की स्वच्छता, संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। इस वर्ष गंगा सम्मान पुरस्कार के लिए श्रेष्ठ स्वयंसेवी संगठन, श्रेष्ठ पर्यावरणविद, श्रेष्ठ शैक्षणिक संस्था, श्रेष्ठ ग्राम प्रधान, श्रेष्ठ सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर, छोटी नदी के पुनर्जीवन के प्रयास हेतु व्यक्ति, संस्था तथा संगठन आदि।  इन श्रेणियों में आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक आवेदक जिला गंगा समिति से संपर्क स्थापित कर निर्धारित प्रारुप पर दिनांक 25 अगस्त 2025 तक आवेदन प्रभागीय निदेशक कार्यालय में जमा कर सकते हैं।  अधिक जानकारी हेतु कार्यालय प्रभागीय निदेशक छावनी लाइन में भी संपर्क किया जा सकता है। उपरोक्त जानकारी प्रभागीय निदेशक अजीत प्रताप सिंह ने दी।

Image 1 Image 2

Check Also

सत्‍यदेव लॉ कालेज में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

गाजीपुर। सत्यदेव लॉ कॉलेज के सभागार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम …