गाजीपुर। कृषि विज्ञान केंद्र आक़ुशपुर गाजीपुर में नैनो डीएपी आधारित प्रदर्शन लगाया गया! यह पारंपरिक दानेदार डीएपी का एक बेहतरीन विकल्प है जिन फसलों में नैनो डीएपी का उपयोग किया जाता है वहां किसान भाई दानेदार डीएपी के उपयोग को आधा कर सकते है! अर्थात खेती की लागत में कमी,नैनो उर्वरकों के प्रयोग से 8 से 12 प्रतिशत तक फसल उत्पादन में बढ़ोत्तरी देखी गई है मतलब कम लागत में अधिक उपज।पर्यावरण प्रदूषण में भी कमी अधिक मात्रा में दानेदार डीएपी यूरिया के प्रयोग से जल,मिट्टी तथा हवा प्रदूषित होती है, दानेदार डीएपी की कीमत 1350 रुपए होती है वहीं एक एकड़ में प्रयोग होने वाली एक बोतल(500 मिली) की बोतल मात्र 600 रुपए में आती है! सारांश- किसान भाइयों की अब लंबी लंबी लाइन में लगकर खाद खरीदने की जरूरत नहीं आधार कार्ड,खतौनी दिखाने की जरूरत नहीं नैनो डीएपी ऐसा विकल्प है जिससे कम लागत में अधिक उपज मिलती है!
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….