Breaking News

वाराणसी: दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने अधेड़ की गोली मारकर की हत्या

वाराणसी। सारनाथ के सिंहपुर गांव के अरिहंतनगर कॉलोनी में दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने एक अधेड़ के कनपटी पर पिस्टल सटाकर गोली मार कर हत्या कर दी। बदमाशों ने तीन फायरिंग की। जिससे लहूलुहान होकर अधेड़ सड़क पर गिर गया। आनन-फानन उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। पुलिस मौके पर सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में जुट गई है। बताया जा रहा है कि रोजाना की तरह बृहस्पतिवार की सुबह महेंद्र गौतम (54) अपने मकान बुद्धा सिटी से अपने कार्य क्षेत्र अरिहंतनगर बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान अरिहंतनगर कॉलोनी में नकाबपोश बाइक सवार तीन बदमाशों ने पीछा कर महेंद्र गौतम को गोली मार दी। उसके कनपटी पर पिस्टल सटाकर बदमाशों ने तीन राउंड गोली चलाई। इस दौरान एक गोली महेंद्र के कनपटी पर लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गया। उसके बाद बदमाशों ने दो राउंड गोली चलाई। दूसरी गोली महेंद्र के गर्दन पर लगी तो तीसरी गोली बाइक पर लगी। गोली मारने के बाद बाइक सवार बदमाश कॉलोनी का रास्ता पकड़ कर रिंगरोड की तरफ भाग गए। इसके बाद कॉलोनी के रहने वाले सुनील यादव ने घायल महेंद्र को मलदहिया स्थित निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना के बाद डीसीपी वरूणा जोन प्रमोद कुमार मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की।

Image 1 Image 2

Check Also

सत्‍यदेव लॉ कालेज में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

गाजीपुर। सत्यदेव लॉ कॉलेज के सभागार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम …