Breaking News

गाजीपुर: पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

गाजीपुर। भाजपा नेता पूर्व मुख्यमंत्री स्व कल्याण सिंह की चौथी पुण्यतिथि आज भाजपा जिला कार्यालय, छावनी लाइन पर हिन्दू गौरव दिवस के रूप में उनको श्रद्धांजलि अर्पित कर मनाई गई। जिला महामंत्री अवधेश राजभर के नेतृत्व मे भाजपा पदाधिकारियों ने कल्याण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर उनको श्रद्धांजलि दी।इस अवसर पर जिला महामंत्री अवधेश राजभर ने कहा कि हिन्दू गौरव दिवस का संदेश समाज में भाई चारा एकता, राष्ट्रवाद और सांस्कृतिक जागरण को मजबूत करेगा। इस अवसर पर भाजयुमो के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मयंक जायसवाल, मनोज बिंद, भाजयुमो महामंत्री अविनाश सिंह, अभिनव सिंह छोटू, रामेश्वर तिवारी, प्रमोद राय,राम जी बलवंत तथा जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा,हर्ष कुशवाहा आदि ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित किया।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: धामूपुर धरवा–सौरम मार्ग की बदहाल स्थिति से ग्रामीण परेशान, टूटी पुलिया से दुर्घटना का खतरा

गाज़ीपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र के करंडा ब्लॉक अंतर्गत धामूपुर धरवा से सौरम जाने वाली सड़क …