Breaking News

गाजीपुर: चयनित हज यात्री 25 अगस्‍त तक जमा कर सकते है एडवांस धनराशि

गाजीपुर! जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया है कि सचिव/कार्यपालक अधिकारी, उ0प्र0 हज समिति लखनऊ द्वारा प्रोविजनली चयनित हज यात्रियों को अग्रीम धनराशि रू0- 152300.00 जमा किये जाने की तिथि 20.08.2025 को बढ़ाकर 25.08.2025 कर दी गयी है तथा धनराशि जमा किये जाने हेतु सुविधा/निर्देश दिये गये है। चयनित हज यात्री निर्धारित धनराशि ऑनलाइन वेबसाइटhttps://www.hajcommittee.gov.in  पर व हज सुविधा एप पर क्रेडिट कार्ड, डेबिड कार्ड, नेट बैंकिंग के माध्यम से भी जमा कर सकते है। धनराशि स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया व यूनियन बैंक ऑफ इण्डिया में भी पे-इन स्लिप द्वारा हज कमेटी ऑफ इण्डिया के खाते में जमा की जा सकती है। धनराशि जमा करने हेतु वेबसाइट ीhttps://www.hajcommittee.gov.in  वwww.hajcommittee.up.gov.in  पर उपलब्ध सूची में प्रत्येक कवर नम्बर के सामने बैंक रेफरेंस नम्बर अंकित है। धनराशि जमा करने के उपरान्त प्रत्येक यात्री को रसीद/पे-इन-स्लिप हस्ताक्षरित हज आवेदन फार्म, घोषणा पत्र, अन्तर्राष्ट्रीय पासपोर्ट हेतु घोषणा पत्र, मेडिकल स्क्रीनिंग एण्ड फिटनेस सर्टिफिकेट (निर्धारित प्रारूप पर वेबसाइट पर उपलब्ध है) हज कमेटी ऑफ इण्डिया के पोर्टल पर अपने लॉग-इन आई0डी0 से अपलोड करना है अथवा कार्यालय उ0प्र0 राज्य हज समिति, मौलाना अली मियां मेमोरियल हज हाउस, सरोजनीनगर, लखनऊ-226008 पर डाक अथवा दस्ती दिनांक 30.08.2025 तक जमा करना आवश्यक होगा। प्रदेश के सभी जिलों के मुख्य चिकित्साधिकारियों को स्वास्थ विभाग, उ0प्र0 शासन की ओर से जिला स्तर पर नियमानुसार मेडिकल स्क्रीनिंग एवं फिटनेस सर्टिफिकेट निर्गत करने हेतु निर्देशित किया गया है, ताकि हज यात्रियों को कोई असुविधा न हो। उन्होने  समस्त प्रोविजनली चयनित हज यात्रियों को सुचित किया है कि हज यात्रा की अग्रिम धनराशि रू0 152300.00 को दिनांक 25.08.2025 तक उपरोक्त दिये गये निर्देशानुसार जमा कराना सुनिश्चित करें।

Image 1 Image 2

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …