Breaking News

गाजीपुर: यूरिया और डीएपी खाद के बदले किसानों को मिल रही है पुलिस की लाठी’- सपा नेता मुकेश यादव

गाजीपुर। सपा के वरिष्‍ठ नेता मुकेश यादव ने भाजपा सरकार पर गरीबों, पिछड़ों और किसानों का उत्‍पीड़न का आरोप लगाते हुए बताया कि इस सरकार में सभी वर्ग के लोग परेशान और बेहाल हैं। किसानों को खाद नही मिल रहा है, खाद के बदले किसान लाठी खा रहे हैं फिर भी भाजपा सरकार ऑल इज वेल का नारा दे रही है। उन्‍होने कहा कि पूरे प्रदेश में यूरिया, डीएपी खाद का हाहाकार मचा हुआ है। हर सरकारी समिति‍यों पर लंबी-लंबी किसानों की लाइनें लगी हैं लेकिन कुछ ही किसानों खाद मिल रहा है बाकी किसानों को पुलिस की लाठी मिल रही है। मजबूरन किसान दूने दाम पर यूरिया और डीएपी खाद को प्राइवेट दुकानों से खरीदने के लिए मजबूर हो रहे हैं। प्राइवेट दुकानों पर मिलावटी खाद बेचने वालों की मौज है। उन्‍होने सरकार से पूछा किया उत्‍तर प्रदेश के किसानों का यूरिया और डीएपी खाद कहां चला जा रहा है। कैसे धान की अच्‍छी फसल होगी। उन्‍होने कहा कि जनता सरकार के मनमाने रवैये से परेशान हो गयी है। आने वाले समय में इसका जवाब सरकार को देगी।

Image 1 Image 2

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …