Breaking News

गाजीपुर के सपूत मुकेश यादव मालवा रत्‍न सम्‍मान 2025 से होंगे सम्‍मानित

गाजीपुर। जिले के सपूत मुकेश यादव रेलवे के कांट्रैक्‍टर व वरिष्‍ठ सपा नेता को देश के सबसे बड़े मीडिया समूह दैनिक भाष्‍कर मालवा रत्‍न सम्‍मान 2025 से सम्‍मानित करेगा। इस संदर्भ में वरिष्‍ठ सपा नेता मुकेश यादव ने बताया कि विगत कई वर्षों से वह मध्‍यप्रदेश में अपने फर्म के माध्‍यम से रेलवे में सिविल कार्य कराते हैं। हमारे कार्य की गुणवत्‍ता और समय से पूरा करने के लिए कई बार हमें सम्‍मानित किया जा चुका है। इस बार मालवा के ऐसे 12 रत्‍न जो अपने-अपने क्षेत्र में मेहनत, जोश और जुनून से न केवल अपना लक्ष्‍य हासिल किया है बल्कि युवाओं के लिए प्रेरणाश्रोत बनें हुए हैं। उन्‍हे दैनिक भाष्‍कर समूह सम्‍मानित करेगा।

Image 1 Image 2

Check Also

सत्‍यदेव लॉ कालेज में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

गाजीपुर। सत्यदेव लॉ कॉलेज के सभागार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम …