Breaking News

मुहम्मदाबाद के शहीद स्मारक राजकीय महाविद्यालय में छात्रवृत्ति को लेकर छात्रों में आक्रोश

गाज़ीपुर। शहीद स्मारक राजकीय महाविद्यालय मुहम्‍मदाबाद के छात्रों ने सोमवार को छात्रवृत्ति, स्कूल की साफ सफाई, बिजली, वाहन पार्किंग, पेय जल की समस्या, किसी भी कार्यक्रम को चंदा लेकर कराने और एग्जाम में छात्रों को फेल करने की धमकी को लेकर कॉलेज प्रशासन के विरोध में ज़ोरदार हंगामा किया। छात्रों ने आरोप लगाया कि वार्षिक पत्रिका ‘पारिजात’ के वितरण में भी अनियमितता की गई है। प्रत्येक वर्ष छपने वाली पत्रिका दो वर्षों बाद संयुक्ताक रूप में क्यों निकाली गई है। हंगामे और विरोध प्रदर्शन के बीच कॉलेज प्रशासन के विरोध में छात्रों ने जमकर नारेबाजी की। छात्रों ने 10 दिनों के भीतर कॉलेज प्रशासन से अपनी मांगों को पूरी करने की मांग की है। कॉलेज के प्राचार्य अरुण कुमार ने बताया कि छात्रवृत्ति को लेकर समाज कल्याण विभाग को अवगत करा दिया गया है। इस संबंध में अधिकारियों से मिलकर समस्या को बहुत जल्द निस्तारित करा दिया जाएगा। अंत में प्राचार्य ने छात्रों की समस्या पर बात कर क्लास अटेंड करने की अपील की।

Image 1 Image 2

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …