Breaking News

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के दीक्षांत समारोह में दो प्रेरणादायी पुस्‍तकों का होगा विमोचन

लखनऊ। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर का दशम दीक्षांत समारोह दिनांक 26 अगस्त 2025, मंगलवार को आयोजित होने जा रहा है। इस विशेष अवसर पर समारोह की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश की माननीया राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय की कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी करेंगी। समारोह को और भी गौरवशाली बनाएंगे भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के अध्यक्ष एवं भारत सरकार के अंतरिक्ष विभाग के सचिव डॉ. वी. नारायणन, जो मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे। साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार के प्राविधिक शिक्षा मंत्री श्री आशीष पटेल जी भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर डॉ. सुधीर नारायण सिंह, HSSD विभाग द्वारा सम्पादित दो महत्त्वपूर्ण पुस्तकों का विमोचन भी मान्यवर अतिथियों के कर-कमलों से किया जाएगा: United Nations Sustainable Development Goals: Strategic Vision to Accomplishment

यह पुस्तक सतत विकास के 17 वैश्विक लक्ष्यों (SDGs) की उपलब्धियों और चुनौतियों पर केंद्रित है। मई 2025 में UN की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर इस पुस्तक में वैश्विक विमर्श को प्रस्तुत किया गया है। यह संस्करण IEEE STB, NDLI Club व MMMUT के सहयोग से आयोजित Sustainable June 2025: An Event Series on UNSDGs का विस्तृत विवरण भी प्रस्तुत करता है।

Shubh Labh: A Vision for Viksit Bharat 2047

यह पुस्तक सामाजिक न्याय, HR नीतियों, और “शुभ लाभ” के सिद्धांत पर आधारित विकसित भारत की परिकल्पना करती है। यह समाज के सबसे कमजोर वर्गों के सम्मानजनक जीवन और समावेशी विकास पर बल देती है। यह पुस्तक उस भारत का सपना दिखाती है जहाँ दलित, वंचित, दिव्यांग और हाशिए पर खड़े सभी नागरिक आत्मगौरव के साथ जीवन यापन कर सकें। ये दोनों पुस्तकें विद्यार्थियों, शोधकर्ताओं, सामाजिक संगठनों, नीति-निर्माताओं और औद्योगिक क्षेत्र के लिए एक अमूल्य शैक्षणिक और विचारशील संदर्भ बनेंगी। यह दीक्षांत समारोह न केवल डिग्री वितरण का अवसर है, बल्कि भविष्य के समावेशी, संवेदनशील और विकासशील भारत की ओर एक प्रेरणादायक कदम है।

 

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: धामूपुर धरवा–सौरम मार्ग की बदहाल स्थिति से ग्रामीण परेशान, टूटी पुलिया से दुर्घटना का खतरा

गाज़ीपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र के करंडा ब्लॉक अंतर्गत धामूपुर धरवा से सौरम जाने वाली सड़क …