Breaking News

गाजीपुर: चेतावनी बिंदु पार कर एक बार फिर लाल निशान पर पहुंचने के लिए बेताब है गंगा

गाजीपुर। मोक्षदायिनी गंगा एक बार फिर चेतावनी बिंदु पार कर लाल बिंदु छुने के लिए ललायित है। गंगा का पानी तेजी से बढ़ रहा है जिसके चलते गंगा तटवर्ती गांव के ग्रामवासी भयभीत है। कुछ दिन पहले ही गंगा नदी के पानी ने खतरे के बिंदु को पार कर एक नया रिकार्ड बनाया था जिससे काफी फसलो को क्षति पहुंची थी। अभी पिछली बाढ के दर्द से ग्रामवासी उभर नही पायें थे कि दूसरी बार गंगा नदी का पानी बढने लगा। गंगा का पानी छह सेंमी. प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ रहा है। मंगवार की शाम 4 बजे गंगा का जलस्‍तर 62.150 पर पहुंच गया था। प्रशासन बाढ़ से निपटने की हर संभव तैयारी कर रहा है।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

गाजीपुर। खानपुर थाना क्षेत्र के नसीरपुर गांव में शुक्रवार की रात एक नवविवाहिता की संदिग्ध …