लखनऊ। मदन मोहन मालवीय प्रादौयोगिकी विश्वविद्यालय गोरखपुर के दशम दिक्षांत कार्यक्रम में कुलपति प्रो जे पी सैनी ने अतिथियों का स्वागत किया एवम विश्वविद्यालय की सत्र 2024- 2025 की प्रगति आख्या प्रस्तुत की। इस अवसर पर विश्वविद्यालय एवं पॉवरग्रिड कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया के बीच 144 क्षमता के वातानुकूलित महिला छात्रावास के निर्माण के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए। इस समझौता ज्ञापन के अंतर्गत पॉवरग्रिड कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया द्वारा कॉर्पोरेट सोशल रेस्पोंसिबिलिटी के अंतर्गत रु 13.67 करोड़ की वित्तीय सहायता से विश्वविद्यालय में एक महिला छात्रावास का निर्माण कराया जाएगा जिसका नाम ‘पॉवरग्रिड गर्ल्स हॉस्टल’ होगा| दीक्षांत समारोह के अवसर पर निम्न शिक्षकों को एकेडमिक एंड रिसर्च एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया। प्रो बी के पांडेय, प्रो डी के द्विवेदी, प्रो आर के यादव, प्रो राकेश कुमार समारोह को संबोधित करते हुए विशेष अतिथि श्री युगेश कुमार दीक्षित ने कहा कि आज उत्तीर्ण होने वाले सभी विद्यार्थी विश्वविद्यालय के एम्बेसडर हैं। उन्होंने छात्रों से अपील की कि सीखने की आदत डालें और सीखने की प्रवृति बनाए रखें। जो निरन्तर सीखते रहते हैं वे जीवन में आगे बढ़ते हैं एवं सुखी रहते हैं। उन्होंने छात्रों को सलाह दी कि अपने कार्य के प्रति ईमानदारी ज़रूरी है, अपना काम ईमानदार और समझदारी से करना भी उपासना करने के समान ही पवित्र होता है। उन्होंने बताए कि पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन द्वारा CSR के अंतर्गत लगभग रु 200 करोड़ रूपये की परियोजनाएं पूरी की गई हैं और इसी कड़ी में विश्वविद्यालय परिसर में महिला हॉस्टल बनाया जा रहा है।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….