Breaking News

गाजीपुर: राष्‍ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 29 से 31 अगस्‍त तक होगा खेल एवं फिटनेस का आयोजन

गाजीपुर। हॉकी के विश्व प्रसिद्ध जादुगर मेजर ध्यानचन्द जी के जन्मदिवस (29 अगस्त) के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय खेल दिवस, 2025 के अवसर पर दिनांक 29 से 31 अगस्त 2025 तक वृहद खेल एवं फिटनेस क्रियाकलापों का आयोजन दिनांक 29 से 31 अगस्त 2025 तक किया जायेगा, जिसके क्रम में दिनांक 29-08-2025 को जिला स्तरीय सबजूनियर बालकों की हॉकी प्रतियोगिता एवं दिनांक 30-08-2025 को सीनियर वर्ग बालकों की खो-खो प्रतियोगिता एवं दिनांक 31-08-2025 को जूनियर वर्ग बालक फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम गाजीपुर के प्रांगण में किया जायेगा। जिला क्रीड़ा अधिकारी अरविन्द यादव ने बताया कि  समस्त प्रतियोगिता प्रातः 8.30 बजे से प्रारम्भ होगी । इसके साथ ही उन्होने बताया कि  फिटनेस क्रियाकलापो के तहत फिट इण्डियॉ सन्डे साईकिल यात्रा दिनांक 31-08-2025 को नेहरु स्टेडियम गोराबाजार गाजीपुर में आयोजित की जा रही है साईकिल यात्रा नेहरु स्टेडियम गेट से प्रातः 6.30 बजे से किया जा रहा है । उन्होने गाजीपुर के सभी क्लबों एवं संघ, सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थाओं, एवं शहर के समानित नागरिको से अनुरोध है कि साईकिल यात्रा में बढ़कर भाग ले।

Image 1 Image 2

Check Also

सत्‍यदेव लॉ कालेज में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

गाजीपुर। सत्यदेव लॉ कॉलेज के सभागार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम …