गाजीपुर। छावनी लाइन के गंगा विशुनपुर,गिरधारीपुर में स्थित ज्योतिषी माता के मंदिर में बड़े धूमधाम के साथ भगवान श्रीकृष्ण की बरही मनायी गयी। इस अवसर पर बड़ी तादात में श्रद्धालुओ ने भाग लिया और प्रसाद ग्रहण किया। सम्राट ग्रुप के चेयरमैन रामनवल सिंह कुशवाहा ने बताया कि ज्योतिषि मां का मंदिर अति प्राचीन है, इस मंदिर में लगभग 80 वर्षो से धूमधाम के साथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनायी जाती है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के 12वें दिन भगवान श्रीकृष्ण की बरहीं मनायी जाती है जिसमें धूमधाम और विधिविधान के साथ पूजा-पाठ करके बरहीं मनायी जाती है। इस कार्यक्रम के शहर के हजारो लोग भाग लेते है।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….