लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर इस बार बहुजन समाज पार्टी फूंक-फूंक कर कदम रख रही हैं। गुरुवार को बीएसपी ने संगठन में बड़ा बदलाव किया है। बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने भतीजे आकाश आनंद का प्रमोशन करते हुए राष्ट्रीय संयोजक बना दिया है। यह पद संगठन में राष्ट्रीय अध्यक्ष यानी मायावती के बाद आता है। आकाश आनंद दूसरे नंबर के पॉवर फुल नेता बसपा में हो गए हैं। अभी तक आकाश आनंद राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर की भूमिका निभा रहे थे। बीएसपी ने गुरुवार को संगठन में कई बड़े बदलाव किए, जिसमें आकाश आनंद का प्रमोशन होना प्रमुख है। इसके अलावा चार के स्थान पर छह राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर बनाए गए हैं। देश के ज्यादातर राज्यों में प्रदेश अध्यक्षों की भी घोषणा की गई है। वहीं, नई जिम्मेदारी मिलने के बाद अब आकाश आनंद राष्ट्रीय अध्यक्ष यानी मायावती की देख-रेख में काम करेंगे। आकाश आनंद की जिम्मेदारी सभी सेक्टर, केंद्रीय और स्टेट कोऑर्डिनेटरों और प्रदेश अध्यक्षों की काम की समीक्षा करना होगा। मायावती को वह सीधे रिपोर्ट करेंगे।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….