Breaking News

अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुआ जोरदार धमाका, चार की मौत, कई गंभीर

लखनऊ। थाना कुर्सी क्षेत्र के बेहटा बाजार में एक पटाखा फैक्ट्री में हुए जोरदार धमाके ने इलाके को दहला दिया. यह हादसा शनिवार सुबह उस समय हुआ जब पटाखा व्यवसायी आलम अपने घर में ही बारूद और पटाखे बनाने का काम कर रहे थे. धमाके से पूरा मकान मलबे में तब्दील हो गया, जिसमें आलम, उनकी पत्नी और दो बेटों की मौके पर ही मौत हो गई. प्रारंभिक रिपोर्ट्स में चार मौतों की पुष्टि हो चुकी है, जबकि सात या इससे अधिक लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है. मलबे में तीन से अधिक लोग दबे होने की सूचना है और लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स, दमकल विभाग और एसडीआरएफ की टीमें पहुंच गईं. कई थानों की पुलिस बल तैनात है और घायलों को एंबुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया जा रहा है. धमाके की तीव्रता इतनी थी कि आसपास के इलाके में सन्नाटा छा गया. स्थानीय लोगों ने बताया कि विस्फोट की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी, जिससे अफरा-तफरी मच गई. आलम का घर बेहटा बाजार में स्थित था जहां वे अवैध रूप से पटाखे बनाते थे. जांच में सामने आया है कि घर में भारी मात्रा में बारूद रखा गया था, जिसके कारण यह हादसा हुआ। पुलिस और प्रशासन के अनुसार यह पटाखा निर्माण का अवैध कारोबार था. आलम परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर घरेलू स्तर पर पटाखे तैयार करते थे, लेकिन लाइसेंस की कोई जानकारी नहीं मिली. धमाके के बाद मलबा हटाने का काम तेजी से चल रहा है. एनडीआरएफ की टीम भी सहायता के लिए बुलाई गई है. घायलों की संख्या छह से अधिक बताई जा रही है, जिनमें कुछ की हालत गंभीर है. यह हादसा लखनऊ के गुडंबा क्षेत्र के बेहटा गांव में हुआ जो कुर्सी रोड के पास है. हाल के वर्षों में उत्तर प्रदेश में पटाखा फैक्टरियों में ऐसी घटनाएं बढ़ी हैं जो अवैध निर्माण और सुरक्षा मानकों की अनदेखी को उजागर करती हैं।

Image 1 Image 2

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …