गाजीपुर। अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा नगर इकाई जंगीपुर के तत्वाधान में संत गणिनाथ पूजनोत्सव समारोह नवीन मण्डी स्थल जंगीपुर में बड़े धूम-धाम से मनाया गया। इसके पूर्व लावा मोड़ डा महेन्द्र प्रसाद के आवास से जंगीपुर मुख्य बाजार होते हुए नवीन मण्डी स्थल तक एक भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी ।जिसमें हजारो लोग बाबा गणीनाथ का जयकारा लगाते हुए चल रहे थे, तत्पश्चात नवीन मण्डी स्थल में आचार्य शरद शर्मा जी के नेतृत्व में पूजन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। विचार गोष्ठी कार्यक्रम का शुभारंभ’अभ्युदय’ झंडारोहण के साथ शुरू हुआ। विचार गोष्ठी कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित करते हुए भाजपा गाजीपुर के जिला कोषाध्यक्ष व जिला सहकारी बैंक के उपचेयरमैन अच्छेलाल गुप्ता ने कहा कि कुल गुरू संत गणिनाथ के दिखाये हुए रास्तों और आदर्शों पर चलकर ही उनके पूजन समारोह की सार्थकता सिद्ध कर सकते है। मुख्य अतिथि ने उपस्थित लोगो का आहवान करते हुए कहा कि आप अपने बच्चों को शिक्षा के साथ साथ संस्कार दे और अपने बच्चों का आदर्शवादी बनाए, क्योंकि एक खुशहाल परिवार से ही खुशहाल समाज की रचना की जा सकती है। विचार गोष्ठी कार्यक्रम को बतौर मुख्य वक्ता सम्बोधित करते हुए नगर पालिका बलिया के पूर्व चेयरमैन लक्ष्मण गुप्ता ने कहा कि अपनी सामाजिक एकता को मजबूत करते हुए अपने बीच से राजनीतिक नेतृत्वकर्ताओं को पैदा करने की जरूरत है।जिससे समाज के सामने आ रही सामाजिक व राजनीतिक समस्यायों की लड़ाई हर स्तर पर लड़ी जा सके। विचार गोष्ठी कार्यक्रम में पूर्व चेयर मैन रमाशंकर फौजी, पूर्व चेयरमैन अमिला अजय गुप्ता, ब्लाक प्रमुख कासिमाबाद मनोज गुप्ता, प्रदेश महामंत्री A.D.O. संघ श्री दिनेश गुप्ता, मद्धेशिया समाज गाजीपुर के जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता, MLC प्रत्याशी व पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष देव कुमार राजू, पूर्व चेयरमैन जंगीपुर विजयलक्ष्मी गुप्ता, ओमप्रकाश गुप्ता, लालजी गुप्ता, श्यामबली मद्धेशिया, सुनील गुप्ता (त्यागीजी), गोपालजी गुप्ता, संसार महशिया, बृजेश गुप्ता (जीवन), मुकेश गुप्ता) (सभासद), अंकित गुप्ता, संदीप गुप्ता, सुधीर गुप्ता (पूर्व सभासद), डा अवधेश गुप्ता, विनोद गुप्ता, चवन गुप्ता, रतन गुप्ता, राधेश्याम गुप्ता, राकेश गुप्ता, अनमोल गुप्ता, रविशंकर गुप्ता, सुप्रेश गुप्ता सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा महेन्द्र प्रसाद व संचालन विद्युत प्रकाश ने किया। कार्यक्रम में स्वागत भाषण श्री मारकण्डेय मद्धेशिया व आभार प्रकट कार्यक्रम के संयोजक व पूर्व ब्लाक प्रमुख सुभाष चन्द्र गुप्ता ने किया।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….