Breaking News

गाजीपुर: मदन मोहन मालवीय स्‍वास्‍थ्‍य सेवा यात्रा के तत्‍वावधान में कई स्‍थानों पर लगा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर

गाजीपुर। पद्मविभूषण पंडित महा मना मदन मोहन मालवीय स्वास्थ्य सेवा यात्रा के तहत काशीप्रांत के गांधिनगर (गाजीपुर) में 8 अलग-अलग क्षेत्रों मे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर मे हजारों मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। दवा निःशुल्क दिया गया। शिविर का आयोजन हंसराजपुर, जखनिया, जलालाबाद, खालिसपुर, उरांव, पहिया,  प्राथमिक विद्यालय जरगो जंगीपुर पर किया गया। पिछले 10 वर्षों से नेशनल मेडिकोज आर्गनाइजेशन (NMO)के तत्वावधान में ये शिविर लगाए जाते है। शिविरों को सफल बनाने मे डॉक्टर धनंजय सिंह, डा. धन॔जय वर्मा, डा. एके राय (नेत्र सर्जन), डा. संजय राय (हड्डीरोग विशेषज्ञ), डा. स्वत॔त्र सिंह (फिजीशियन), डा. केके सिंह (बाल खारोग विशेषज्ञ), डा. धर्मेंद्र सिंह (द॔तरोग विशेषज्ञ) व मेडिकल कॉलेज के अन्य डॉक्टर व छात्र व एकल विद्यालय के कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: वाहन की चपेट में आने से शिक्षक की मौत

गाजीपुर। सैदपुर थाना क्षेत्र के औड़िहार गांव के पास शुक्रवार रात हुई सड़क दुर्घटना में …