Breaking News

जुआ खेल रहें चार जुआरियो को सुहवल पुलिस ने किया गिरफ्तार

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 21.09.2025 को प्रभारी निरीक्षक राज नारायण एवं उ0नि0 विरेन्द्र राय मय हमराह द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर ग्राम गरुआ मकसूदपुर में जुआ खेल रहे 04 नफर अभियुक्तों 1. विवेक उर्फ रावण पुत्र स्व0 मुन्ना राय 2. पवन गुप्ता पुत्र विजय संकर गुप्ता 3. प्रकाश राय पुत्र विष्णु कुमार राय 4. कन्हैया राम पुत्र कोमल राम निवासीगण ग्राम गरूआ मकसूदपुर थाना सुहवल जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों की जामा तलाशी से 52 ताश के पत्ते व 1120 रुपये बरामद हुआ । अभियुक्त विवेक उर्फ रावण के पास से 01 अदद देशी तमंचा .315 बोर बरामद हुआ । उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर मु0अ0सं0 94/2025 धारा 13 जुआ अधिनियम व 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …