वाराणसी। अशोका इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट के वाइस चेयरमैन डॉ अमित मौर्या को दिल्ली में नेशनल इंटिग्रेटेड फोरम ऑफ़ आर्टिस्ट एंड एक्टीविस्ट द्वारा आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और प्रयोगधर्मिता के लिए डॉ अमित मौर्या को यह सम्मान संस्था के पच्चीसवें स्थापना दिवस समारोह में दिया गया जिसके मुख्य अतिथि मॉरीशस के राष्ट्रपति धर्मवीर गोखूल रहे और उन्होंने डॉ. मौर्य को अवार्ड और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया l इस कार्यक्रम का आयोजन नई दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में हुआ l इंटिग्रेटेड फोरम ऑफ़ आर्टिस्ट एंड एक्टीविस्ट (निफा) सन 2000 में स्थापित एक संस्था है जिसके दुनियांभर में सत्तर हजार से ज्यादा लोग सदस्य हैl अशोका इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट के चेयरमैन इ. अंकित मौर्या ने बताया की यह संगठन देशभर के युवाओं को सामुदायिक सेवा और सामाजिक कार्यों के लिए प्रेरित करने का काम करता है l निफा युवाओं को उनके उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार से सम्मानित भी करता है l अशोका इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट के वाइस चेयरमैन डॉ अमित मौर्या को मिला यह राष्ट्रीय स्तर का सम्मान व पुरस्कार हमारे लिए गर्व की बात है डॉ अमित मौर्य की इस उपलब्धी ने शिक्षा के क्षेत्र में अशोका इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट का सर ऊँचा किया है और यह उपलब्धी शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में कार्यरत अन्य लोगों को भी प्रेरित करेगी l
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….